Vedant Samachar

CG BREAKING : तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, खुशियों के बीच गांव में पसरा मातम

Vedant samachar
2 Min Read

बीजापुर, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना ने गांव में दिवाली के खुशियों के बीच मातम का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे तालाब में नहाने गए थे तभी यह हादसा हुआ। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरौली पारा गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ही गांव तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी वे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोग जब तक मदद के लिए पहुंचे, तब तक बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन इस दुःखद घटना से स्तब्ध हैं।

एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे सभी बच्चे

मृतकों की पहचान मनिता हपका (6), नवीन हपका (4) और दिनेश कोरसा (5) के रूप में हुई है। ये तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

Share This Article