Diwali 2021: दिवाली पर चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, बन रहा है चार ग्रहों का अनोखा योग

Diwali 2021: नवंबर महीने के शुरू होते ही त्योहारों की शुरुआत भी हो जाएगी। सबसे पहले 2 नवंबर को धनतरेस और फिर 4 नवंबर को दिवाली पड़ रही है। हालांकि इस बार दिवाली बेहद ही खास और शुभ होने वाली है। दरअसल दिवाली के मौके पर इस बार चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस दिन मंगल, सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति बनेगी। ग्रहों का यह संयोग बेहद ही शुभ माना जाता है। ग्रहों के एक-साथ आने पर कुछ राशियों को बेहद ही शुभ फल मिलेंगे। इन 5 राशि वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बन रहेगी।

जानिये कौन-सी हैं वह पांच राशियां-

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को दिवाली के मौके पर शुभ परिणाम मिलेंगे। पंचम भाव में ग्रहों की इस युति के कारण आपका बौद्धिक विकास होगा। यह समय मिथुन राशि के जातकों के करियर के लिए काफी शुभ रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर में नई ऊंचाइयां छूएंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के चतुर्थ भाव में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस दौरान पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। घर की आर्थिक स्थिति सुधेरगी और आर्थिक लाभ होगा दिवाली के मौके पर आप भी वाहन खरीद सकते हैं। इस राशि के जातक प्रॉपर्टी बेचकर भी मुनाफा कमा सकते हैं।

कन्या राशि: चार ग्रहों की युति से कन्या राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस दौरान संपत्ति में वृद्धि होगी। करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं। हालांकि इस दौरान कन्या राशि के जातकों को अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत होगी।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा की युति विशेष लाभ लेकर आएगी। इस दौरान यह चतुर्ग्रह एकादश भाव में रहेंगे। इस राशि के कारोबार से जुड़े लोगों को खूब लाभ मिलेगा। दिवाली के मौके पर आपको कीमती गिफ्ट मिल सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को दिवाली के मौके पर पिता से लाभ प्राप्त होगा। करियर में आ रही परेशानियां दूर होंगी। इस राशि के जातक दिवाली के मौके पर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।