Vedant Samachar

OMG! आखिर ऐसा क्या हुआ जो भाभी ने रात में देवर का काटा प्राइवेट पार्ट, वजह ने सबको कर दिया हैरान…

Vedant samachar
2 Min Read

डेस्क I आगरा के बरहन क्षेत्र के गांव खेड़ी अडू में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने देवर पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज और बाद में हालत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया।

पीड़ित युवक योगेश, हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। दीपावली के मौके पर वह अपने गांव छुट्टी पर आया था। सोमवार रात लक्ष्मी पूजन के बाद योगेश घर में सो रहा था। इसी दौरान उसकी भाभी ने उसे किसी बहाने से कमरे में बुलाया और अचानक हमला कर दिया।

पुलिस जांच में प्राथमिक जानकारी सामने आई है कि आरोपी महिला अपनी छोटी बहन की शादी योगेश से कराना चाहती थी। हालांकि, योगेश का रिश्ता पहले से मैनपुरी में तय हो चुका था और उसकी शादी नवंबर में होनी थी। इसी बात से नाराज होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

हमले के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी महिला ने खुद अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। घायल युवक का इलाज चल रहा है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article