Vedant Samachar

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर कर दी थी हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

Vedant Samachar
1 Min Read

बेंगलुरु,18अक्टूबर । फार्मेसी की छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरापितों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपित विग्नेश पीडि़ता का पड़ोसी था। पीड़िता ने उसके विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था इस कारण उसने गुस्से में गला रेतकर उसे मार डाला था।

यह घटना 16 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई, जब यामिनी प्रिया कालेज से घर लौट रही थी। विग्नेश ने शादी करने का दबाव डाला। जब छात्रा ने मना किया, तो उसने तेज हथियार से उस पर हमला कर दिया।

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर, श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने विग्नेश और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर विग्नेश को शरण दी थी। अपराध में इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन भी जब्त की गई है।

Share This Article