Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नवरात्रि पर्व में यातायात व्यवस्था में सहयोग करने वाले 79 नागरिकों को किया सम्मानित

Vedant Samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा,17अक्टूबर (वेदांत समाचार) । नवरात्रि पर्व के दौरान उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने वाले गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुल 79 व्यक्तियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा प्रतिमा दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की गई थी। इस दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

सम्मानित होने वालों में अनिल शर्मा, अनुराग (टिंकू) शुक्ला, अभिषेक (अवि सिंह), राकेश बैसवार, विवेक सिंह, मुकेश राठौर, दुष्यंत यादव, धीरज पाठक, पप्पू शिवा, भोला राठौर, आर्यन सिंह, निखिल तंबोली, अभय सिंह, विजय थवाईत, भूपेंद्र सिंह (छोटा) सहित कई अन्य शामिल हैं।

इसके साथ ही, पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में पुलिस भर्ती एवं अग्निवीर की तैयारी कर रहे 52 युवाओं ने भी नवरात्रि पर्व में यातायात व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। इन सभी युवाओं को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह सुकली नेशनल हाईवे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सहयोग करने वाले ग्राम सुकली एवं पचेड़ा के ग्रामीण युवाओं — आकाश कुमार बरेठ, वैभव श्री चंदेल, अभिषेक सिंह, जितेंद्र राठौर, आर्यन, प्रशांत सिंह, निहाल सिंह, राकेश सिंह, सूर्यासू तिवारी, भोलू सिंह और अमितेश यादव — को भी पुलिस विभाग की ओर से सम्मान प्रदान किया गया।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच सामंजस्य से ही त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति बनी रहती है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सहयोग की अपेक्षा की।

Share This Article