[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ में मिस्टर, मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 एवं भारत गौरव सम्मान का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी

रायपुर,17 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। 12 अक्टूबर 2025 को राजधानी रायपुर स्थित ट्राइटन होटल में “मिस्टर, मिस एंड मिसेज इंडिया 2025” एवं “भारत गौरव सम्मान पुरस्कार” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन की मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री महिमा चौधरी उपस्थित रहीं। उनके आगमन से कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन वीएम मैनेजमेंट एंड सिक्योरिटास के फाउंडर जितेंद्र सिंह चौधरी और कविता सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों — छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र और मुंबई से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने आकर्षक व्यक्तित्व एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शो के ग्रोमर के रूप में सार्थक चौधरी और आकाश मेगवानी ने प्रतियोगियों को मंच पर प्रस्तुतिकरण के लिए तैयार किया, वहीं शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी कमल फुलवाधवा और सनी नागरा ने शानदार अंदाज में निभाई। पूरे कार्यक्रम की प्रोडक्शन टीम DND रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और इवेंट ऑर्गनाइज़र रेखा अवस्थी ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर “मिसेज क्लासिक इंडिया 2025” का ताज अपने नाम किया। उनकी जीत ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया।

ग्लैमर, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति की झलक लिए यह आयोजन राजधानी रायपुर में चर्चा का केंद्र बना रहा। दर्शकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन और आयोजन की भव्यता की जमकर सराहना की।

[metaslider id="133"]