[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA NEWS : छात्रा कर्रा तेजस्वनी ने किकबॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक…

कोरबा,16अक्टूबर (वेदांत समाचार)। जिले की प्रतिभाशाली छात्रा कर्रा तेजस्वनी ने “अस्मिता विमेंस किकबॉक्सिंग लीग 2025-26” के सिटी लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता डीडीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया।

कर्रा तेजस्वनी ने अपने आत्मविश्वास, गति और उत्कृष्ट तकनीक के बल पर सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं सीएमए किकबॉक्सिंग अकादमी, कोरबा द्वारा “खेलो इंडिया – अस्मिता विमेंस लीग” के अंतर्गत किया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

तेजस्वनी की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और साथियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो यह साबित करती है कि बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। पूरे शैक्षणिक समुदाय ने कर्रा तेजस्वनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

[metaslider id="133"]