रायगढ़, 15 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। दीपावली पर्व के मद्देनज़र अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए जूटमिल पुलिस ने ग्राम सांगीतराई डीपापारा क्षेत्र में दबिश देकर पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, प्लास्टिक की दरी और ₹65,700 नगद जब्त किया है।
थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को 14 अक्टूबर की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सांगीतराई डीपापारा आम रोड किनारे कुछ लोग ताश की पत्तियों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की। मौके से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
- दिवाकर वैष्णव पिता कृष्णदास वैष्णव (33 वर्ष) निवासी छातामुड़ा नाका,
- मानस कर्मकार पिता स्व. सपन कर्मकार (47 वर्ष) निवासी कबीर चौक,
- जितेन्द्र कुमार माली पिता स्व. भृगु माली (35 वर्ष) निवासी फटहामुड़ा,
- आकाश महंत पिता रमेश महंत (22 वर्ष) निवासी सांगीतराई महंतपारा,
- राजेश मांझी पिता स्व. चंद्रिका मांझी (42 वर्ष) निवासी एफसीआई गोदाम रावण आटो के पास, थाना जूटमिल।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹65,700 नकद, 52 पत्तियों की ताश की गड्डी और एक प्लास्टिक की दरी जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक वीरेंद्र भगत, सुशील यादव, नरेश रजक, लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू की सक्रिय भूमिका रही।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। सार्वजनिक स्थलों पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



