Vedant Samachar

JDU ने पहली लिस्ट की जारी, 57 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान…

Vedant samachar
2 Min Read

जनता दल यूनाइटेड ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है. बताते चलें कि गठबंधन के तहत जदयू के खाते में 101 सीटें मिली है.

जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार ने लगाया है. बताते चलें कि कुछ सीटों को लेकर जदयू और लोजपा में खटपट की खबरें सामने आई थी.


इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों का भी नाम है जिन्होंने नामांकन कर दिया है. जैसे अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से मंगलवार को ही नामांकन कर दिया था. जदयू की तरफ से जारी लिस्ट में जातिगत समीकरण को भी साधने की कोशिश हुई है.

हालांकि इस लिस्ट में एक भी मुस्लिम चेहरे नहीं हैं. पार्टी की तरफ से पहले लिस्ट में किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया है. महनार से उमेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है.

  • बरबीघा के सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का कट गया टिकट.
  • बरबीघा से कुमार पुष्पंजय जदयू प्रत्याशी होंगे.
  • परसा से छोटे लाल यादव को जेडीयू ने दिया टिकट.
  • आरजेडी छोड़ कर जेडीयू में शामिल हुए थे छोटे लाल यादव.
  • कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी का टिकट कट गया है.
  • जदयू की इस लिस्ट में 5 मंत्री को मैदान में उतारा गया है.
Share This Article