Vedant Samachar

बिजली कार्य होने से 42 टंकियों से नहीं होगी 16 अक्टूबर को पानी सप्लाई

Vedant Samachar
2 Min Read

छत्तीसगढ़,15अक्टूबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अंतर्गत 33 के.व्ही. लाईन में आवश्यक संधारण कार्य किए जाने के कारण 16 अक्टूबर को 6 घंटे का शटडाउन रहेगा। 80 एमएलडी, 150 एमएलडी, नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 42 टंकियों से 16 अक्टूबर की शाम पानी सप्लाई नहीं होगी।

नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट नर सिंह फरेन्द्र ने बताया कि राज्य विद्युत वितरण कपनी मर्यादित द्वारा 33 के व्ही लाईन में आवश्यक संधारण कार्य किए जाने हेतु 16 अक्टूबर 2025 गुरुवार को 6 घंटे का शटडाउन किया जा रहा है। उक्त संधारण कार्य करने के कारण 80 एमएलडी प्लाट से भरने वाली टकियों में डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा, पुरानी टंकी एवं श्याम नगर में पानी सप्लाई नहीं होगी।

इसी तरह 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियों भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहमाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडु, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेडा में पानी सप्लाई नहीं होगी।

इसी तरह नया 80 एम एलडी प्लांट से भरने वाली टंकियों बैरन बाजार नया एवं देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर एवं मोतीबाग टंकी से 16 अक्टूबर 2025 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नही होगा। 17 अक्टूबर 2025 को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगी। उपरोक्त के अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पम्पों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

Share This Article