Vedant Samachar

बंदर ने बाइक की डिक्की से निकाला लाखों का थैला! पेड़ में चढ़कर लुटाए 500-500 के नोट…

Vedant Samachar
2 Min Read

प्रयागराज ,15अक्टूबर : प्रयागराज जिले के गंगानगर थाना क्षेत्रांतर्गत सोरांव तहसील से एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बंदर बाइक की डिक्की खोलकर लाखों रुपए से भरा बैग ले उड़ा। पैसों से भरा थैला लेकर बंदर पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और ऊपर से नोट लुटाने लगा।

यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने अपनी बाइक की डिक्की में रुपए रखे थे, तभी मौके पर पहुंचे बंदर ने डिक्की खोली और बैग से पैसे निकालकर फरार हो गया।

दरअसल, सोरांव तहसील स्थित आजाद सभागार के सामने एक व्यक्ति की बाइक खड़ी थी। अचानक एक बंदर पहुंचा और बाइक में बंधा बैग खोलकर उसमें रखे 500 के नोटों की गड्डी लेकर भाग निकला। वह पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। जब आसपास मौजूद अधिवक्ताओं और फरियादियों ने देखा, तो हल्ला शुरू हो गया। जिसके बाद बंदर पेड़ में ऊंचाई पर जै बैठा और थैले से रुपयों की गड्डी निकाली। इसी बीच लोगों का शोरगुल सुनकर बंदर ने पेड़ से नोट नीचे फेंकना शुरू कर दिया।

यह दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बिखरे हुए नोटों को इकट्ठा किया और रुपयों के मालिक को सौंप दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बंदर रुपए लेकर भाग रहा है और फिर पेड़ पर चढ़कर पैसे लुटा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितनी रकम बंदर के हाथ लगी थी।

Share This Article