Vedant Samachar

नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी के शक के चलते की हत्या, शव के पास फेंका पर्चा…

Vedant Samachar
1 Min Read

छत्तीसगढ़,14अक्टूबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी है। इस घटना की जिम्मेदारी भाकपा की माड़ेड़ एरिया कमेटी ने ली है। बीजापुर SP ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना इलमिडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंजाल, कांकेर की है। सोमवार को देर रात करीब 4 से 5 नक्सली सादे वर्दी में पूनम के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पास रखे रस्सी से गला घोंटकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी।

वारदात के बाद नक्सलियों ने शव के पास पर्चा फेंका है। इसमें मद्देड एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस घटना के बाद घटनास्थल के लिए बल रवाना कर दिया गया है। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

Share This Article