पेट की चर्बी कम करना हो तो आजमाइये व्‍यायाम के ये 5 आसान तरीके

जब से COVID-19 महामारी दुनिया में आई है, तब से स्वस्थ और फिट रहना अनिवार्य हो गया है। दैनिक कसरत से लेकर हमारे भोजन में इम्युनिटी बूस्टर को शामिल करने तक, महामारी ने हमारी पूरी जीवनशैली को बदल दिया है। हालांकि, जब पेट की चर्बी की बात आती है, जिसे आंत की चर्बी के रूप में भी जाना जाता है, तो यह काफी मुसीबत भरी होती है जो बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। इसलिए पेट की चर्बी कम करना बहुत जरूरी है, लेकिन यह प्रक्रिया आसान नहीं है। चर्बी कम करने के लिए लोग अक्सर डाइटिंग, व्यायाम आदि का विकल्प चुनते हैं। हालांकि, हम आपके लिए पांच आसान व्यायाम लेकर आए हैं, जो आपके पेट के निचले हिस्से पर दबाव डालेंगे और चर्बी को कम करेंगे।

1. एड़ी स्पर्श व्यायाम

इस एक्सरसाइज में पीठ के बल चटाई पर लेट जाएं। घुटनों को मोड़कर कूल्हों के पास रखें। इसके बाद कंधों को थोड़ा ऊपर उठाएं और दोनों हाथों से बारी-बारी से पैरों की एड़ियों को छूने की कोशिश करें।

2. सीधे शरीर के साथ लेटें

चटाई पर सीधे लेट जाएं और पैरों को सीधा रखें। इसके बाद हाथों को सिर के पीछे रखें और उन्हें आपस में मिला लें। अब शरीर को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें।

3. पीठ के बल लेटें

अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को अपने कूल्हों के नीचे रखें। अब पैर को खोलकर ऊपर की ओर उठाएं और थोड़ी देर बाद धीरे-धीरे नीचे लाएं।

4. रिवर्स क्रंच

अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को अपने कूल्हों के नीचे रखें। अब अपने कूल्हों और पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और धीरे-धीरे अपने सिर के ऊपर लाएं।

5. पुश थ्रू

पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को कूल्हों के पास लाएं। अब शरीर को ऊपर उठाएं और हाथ से घुटने को छूने की कोशिश करें।

कृपया ध्यान दें: एक बार में कम से कम 10-15 बार ऐसा करने का प्रयास करें। इसके बाद 15-20 सेकेंड का ब्रेक लें। फिर फिर से शुरू करें। सपाट पेट पाने के लिए कम से कम दो से तीन सेट करें।