Vedant Samachar

CG NEWS : एरिया डोमिनेशन के दौरान नक्सली IED ब्लास्ट, STF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया

Vedant Samachar
1 Min Read

बीजापुर,13अक्टूबर (वेदांत समाचार)।क्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सोमवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रहे एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र में सटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम इलाके का सर्वेक्षण कर रही थी, तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके में एक STF जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें : खेत में लगे करंट वाले तार से कृषि विस्तार अधिकारी की मौत, सूअर फंसाने बिछाया था जाल…

घायल जवान को तुरंत मौके से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कैंप में लाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर के हायर सेंटर भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीना ने पुष्टि की कि घायल जवान की हात अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैघटना के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च परेशन और अधिक तेज कर दिया है। पुलिस और अन्य एजेंसियां आसपास के इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article