Vedant Samachar

खेत में लगे करंट वाले तार से कृषि विस्तार अधिकारी की मौत, सूअर फंसाने बिछाया था जाल…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायगढ़,13अक्टूबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खम्हार गांव में एक कृषि विस्तार अधिकारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जंगली सूअर के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबकि, ग्राम खम्हार लाल कुमार साहू (40) गुड़ुबाहाल बहमा में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ था। रविवार रात करीब वह अपने भेलवाटोली स्थित खेत में गया। इस बीच किसी व्यक्ति ने खेत में जंगली सुअर के शिकार के लिए करंट प्रवाहित तार बिछा दिया था। उसी की चपेट में आने से लाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

Share This Article