Vedant Samachar

India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day4: बुमराह ने हवा में उड़ाया विकेट, वेस्टइंडीज को 8वां झटका

Vedant Samachar
7 Min Read

LIVE Cricket Score & Updates

India vs West Indies: वेस्टइंडीज को 8वां झटका
दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी खत्म होने की कगार पर है. उसके 8 विकेट हो गए हैं. बुमराह ने वेस्टइंडीज को 8वां झटका वॉरिकन के विकेट को हवा में उड़ाकर दिया.

India vs West Indies: कुलदीप ने किया कप्तान का शिकार
कुलदीप यादव ने दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में रोस्टन चेज का शिकार कर वेस्टंइंडीज को छठा झटका दे दिया है. रोस्टन चेज 50 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान के आउट होते ही वेस्टइंडीज को 7वां झटका भी लगा, जब खैरी पियरे बिना खाता खोले ही आउट हो गए.


Ind vs WI Live Score: कुलदीप ने दिया 5वां झटका
कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज को 5वां झटका दिया. उन्होंने टेविन इमलाच को आउट किया, जो कि 12 रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज को हालांकि मैच में बढ़त मिल गई है, जिसका मतलब है कि उस पर से पारी से हार का खतरा टल चुका है.

Ind vs WI Live Score: शे होप बने सिराज का शिकार
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शे होप शतक बनाने के बाद मोहम्मद सिराज का शिकार बन गए. वो 103 रन बनाकर आउट हुए. इसी के साथ वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा. वेस्टइंडीज ने भारत पर हालांकि बढ़त बना ली है. मतलब ये कि भारत को अब दूसरी पारी खेलने मैदान पर उतरना होगा.

India vs West Indies: शे होप का शतक
दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में शे होप ने भी शतक जड़ दिया है. उन्होंने अपना शतक 204 गेंदों पर चौके के साथ पूरा किया.

India vs West Indies Live Score: वेस्टइंडीज अभी भी भारत से पीछे
चौथे दिन का पहला सेशन वेस्टइंडीज के नाम रहा. इस सेशन में वेस्टइंडीज ने 1 विकेट पर 79 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने चौथे दिन दूसरी पारी में लंच कर 3 विकेट पर 252 रन बनाए, जिसमें जॉन कैंपबेल के शतक की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी जड़ी. और अब शे होप भी 92 रन बनाकर नाबाद हैं.

India vs West Indies: शतक की ओर बढ़े होप
शे होप ने कैंपबेल के आउट होने के बाद भी वेस्टइंडीज की उम्मीद को बनाए रखा है. वो भी अपने टेस्ट शतक की ओर धीरे-धीरे बढ़ते दिख रहे हैं.

India vs West Indies Live Score: कैंपबेल को जडेजा ने किया आउट
दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाने के बाद जॉन कैंपबेल रवींद्र जडेजा का शिकार बने. उन्होंने 115 रन बनाए. ये वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका रहा.

India vs West Indies: 200 के पार वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज का स्कोर दूसरी पारी में 2 विकेट पर 200 रन के पार पहुंच चुका है. हालांकि पहली पारी के आधार पर वो अब भी भारत से पीछे हैं.

Ind vs WI Live Score: कैंपबेल का शतक
वेस्टइंडीज के ओपनर जॉन कैंपबेल ने दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है. ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. उन्होंने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया.

Ind vs WI Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू, कैंपबेल पर नजर
दिल्ली टेस्ट में चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है. सबकी निगाहें कैंपबेल पर जमीं है, जो अपने टेस्ट शतक के करीब हैं.

India vs West Indies: चौथे दिन की पिच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे दिन की पिच बल्लेबाजी के माकूल है. मतलब वेस्टइंडीज के पास भारत को टारगेट देने का अच्छा मौका रहेगा.

India vs West Indies Live Score: ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल
वेस्टइंडीज की पहली पारी को तीसरे दिन 248 रन पर समेटने के बाद भारत ने उन्हें फॉलोऑन खिलाया. और उनकी दूसरी पारी में भी दो विकेट गिरा दिए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट पर 173 रन बनाए. और वो अभी भी भारत से 97 रन पीछे हैं.

India vs West Indies: चौथे दिन दोनों टीमों के मंसूबे
दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन भारत की कोशिश जहां वेस्टइंडीज को जल्दी से जल्दी समेटकर जीत का बिगुल फूंकने की होगी. वहीं कैरेबियाई टीम पहले 97 रन की दहलीज लांघने की कोशिश करेगी और फिर भारत के सामने एक टारगेट सेट करने के मंसूबे से उतरना चाहेगी.

India vs West Indies Live Score, 2nd Test Match in Delhi, Day 4 Latest Updates in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली टेस्ट का आज चौथा दिन है. पहले 3 दिनों के खेल में काफी कुछ देखने को मिला. पहले भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट प 518 रन बनाकर घोषित की, जिसमें यशस्वी का बड़ा शतक और कप्तान शुभमन का नाबाद शतक देखने को मिला. उसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी को 248 रन पर समेटकर फॉलोऑन खिलाया. वहीं दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के 2 विकेट गिरा दिए. हालांकि, पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी थोड़ी अच्छी की है.

अब चौथे दिन के खेल में वेस्टइंडीज की टीम के सामने पहली चुनौती तो उस 97 रन की बाधा को पार करने की होगी, जिससे वो भारत से पहली पारी में अभी भी पीछे हैं. वहीं भारतीय टीम उनको जल्दी से जल्दी समेटकर अहमदाबाद की तरह दिल्ली टेस्ट भी पारी के अंतर से जीतना चाहेगी. कुल मिलाकर पलड़ा भारत का पूरी तरह से भारी है. और, सीरीज में क्लीन स्वीव तय लग रहा है.

Share This Article