Vedant Samachar

विश्व पशु दिवस पर मनोहर गौशाला के ट्रस्टी ने बताया गाय का महत्व…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर 11 अक्टूबर 2025 । विश्व पशु दिवस पर पशुओं के कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाने और प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड, वीर शिवाजी छत्रपति स्कूल और मनोहर गौशाला खैरागढ़ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शनिवार को अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के संयुक्त संचालक डॉ. आरके सोनवाने ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए छात्रों को विश्व पशु दिवस की जानकारी दी। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने गाय क महत्व, गाय पालन एवं गौ निर्मित उत्पादों के संबंध में रोचक जानकारी दी। डॉ. इला धुरंधर ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 पर प्रकाश डालते हुए पशुओं में होने वाली क्रूरता, उनमें लगने वाली धाराओं और सजा के प्रावधानों से छात्रों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में मनोहर गौशाला में निर्मित गौ उत्पादो का वितरण छात्रों को किया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. रानू शारदा चौहान, संचालक वीर शिवाजी छत्रपति स्कूल मुकेश शाह सहित अन्य मौजूद थे। मुकेश शाह ने आभार व्यक्त किया।

Share This Article