Vedant Samachar

कोरबा में उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन, 75 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 06 मार्च 2025। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति 2024-30 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत विनिर्माण सेवा क्षेत्र में ऋण सुविधा अनुदान के बारे में बताया गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्यान्न उन्नयन योजना के अंतर्गत विस्तृत जानकारी पॉवर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से दी गई।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक टी.आर. कश्यप ने उपस्थित प्रतिभागियों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया। लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य अरूणेंद्र मिश्रा ने योजनांतर्गत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित होने हेतु प्रोत्साहित किया। इस शिविर में 75 प्रतिभागी उपस्थित रहें।

Share This Article