एमपी नगर काॅलोनी में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी,कारणों का नहीं चल सका पता

कोरबा 16 अक्टूबर (वेदांत समाचार) रामपुर चैकी अंतर्गत एमपी नगर काॅलोनी स्थित ईडब्लयूएस 125 नंबर के मकान में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मृतका का नाम पूजा सिंह जिसने खुद को छत पर लगे हुंक से लटका लिया। मृतका अपने पति सुधीर सिंह के साथ मकान में किराए पर रहती थी।

बीती रात यह घटना उस वक्त सामने आई घर के मालिक ने खिड़की से पूजा का शव फांसी के लटकते हुए देखा,जिसके पड़ोसियों को सूचना देने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है,कि मृतका का पति शराब के नशे में अक्सर घर आता था जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। बीती रात उसका पति जब घर लौटा तब उसने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया दरवाजा नहीं खुलने की स्थिती में वह अपनी स्कूटी से कहीं चला गया जिसके बाद अब तक उसका पता नहीं चल सका है।