रायपुर,08 अक्टूबर 2025। महादेव सट्टा ऐप केस के सभी 12 आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। पिछले ढाई साल सभी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सूदरैश और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है।
दरअसल, महादेव ऑनलाइन ऐप से जुड़े रितेश यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय, राहुल वकटे, नीतीश दीवान, निलंबित कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर समेत सभी 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट से दस्तावेज प्राप्त होने के बाद आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।
याचिकाकर्ता के वकील गगन तिवारी ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट से सभी 12 आरोपी को जमानत मिल गई है। इसमें कुछ छत्तीसगढ़ तो कुछ बिहार के हैं। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जांच अधिकारियों ने जांच के बाद कोर्ट में सभी दस्तावेज पेश किए। उसके बाद बेल मिली है। इसमें 13 गवाह हैं। अभी भी मामले की जांच चल रही है।



