Arbaaz Khan becomes father again: अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के घर खुशखबरी आ गई है। ये कपल अब माता-पिता बन गया है। अरबाज खान की पत्नी शूरा पिछले दिनों मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुई थीं और उम्मीद लगाई जा रही थी कि वो कभी भी मां बन सकती हैं और 5 अक्तूबर को उनके परिवार में खुशियों की बहार आ गई है।
दूसरी बार पापा बने अरबाज खान शूरा खान ने 5 अक्तूबर को बेटी क जन्म दिया है और 58 साल की उम्र में अरबाज एक बार फिर पिता बन गए हैं। अरबाज की पहली शादी से एक बेटा है, जिनका नाम अरहान खान है। अरहान की उम्र इस वक्त 22 साल है और जिसका साफ तौर से मतलब है कि अरबाज 22 साल के बाद दोबारा पापा बने हैं।
अरबाज खान और शूर खान के बारे में आपकी जानकारी के लिए बता दें, अरबाज खान साल 2023 में शूरा खान के साथ दूसरी शादी की थी। 24 दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सामने निकाह पढ़ा था। यह निकाह अरबाज की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि अरबाज खान और शूरा खान की उम्र का फासला भी काफी ज्यादा है। अरबाज जहां इस वक्त 58 साल के हैं तो वहीं शूरा खान अभी सिर्फ 35 साल की है। इस लिहाज से दोनों के बीच उम्र का फासला 22 साल से भी ज्यादा का है।



