Vedant Samachar

India VS Australia : ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित की जगह अब ये खिलाड़ी बना वनडे कप्तान, विराट को भी मौका

Vedant samachar
1 Min Read


India VS Australia : बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया के के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे कप्तानी सौंपी गई है। रोहित को केवल बल्लेबाज़ के तौर पर जगह मिली है जबकि विराट कोहली भी टीम में शामिल हैं। आपको बता दें 3 मैचों की वनडे सीरीज़ 19 अक्टूबर से शुरू होगी।

भारत की वनडे टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (वीसी), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

भारत की T20I टीम: सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (VC), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (WK), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (WK), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

Share This Article