Vedant Samachar

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजयादशमी पर की शस्त्र पूजा, माँ भगवती की आराधना

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में परंपरागत रूप से शस्त्रों की विधिवत पूजा कर माँ भगवती की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश देता है। यह पर्व हमें सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से माँ दुर्गा के आशीर्वाद से समाज में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री के साथ विजयादशमी की शुभकामनाएँ साझा कीं।

Share This Article