Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सामूहिक अनाचार के आरोपियों को गिरफ्तार किया

Vedant samachar
3 Min Read


जांजगीर-चांपा, 01 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सामूहिक अनाचार के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 30 सितंबर 2025 को थाना चांपा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 28-29 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 01:30 बजे से 02:00 बजे के बीच चांपा क्षेत्र में कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल में बैठाकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी -बारी से सामूहिक अनाचार किया एवं मौके से फरार हो गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि वे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय महिला को अकेला पाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिए।

आरोपियों के नाम

  1. पदीप मनहर, उम्र 19 वर्ष, निवासी घोघरा नाल डिपरापारा वार्ड नंबर 14 चापा
  2. शिवम बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी घोघरानाला डिपरापरा वार्ड नंबर 14 चाम्पा
  3. कृष्णा खुटे, उम्र 19 वर्ष, निवासी घोघरानाला डिपरापरा वार्ड नंबर 14 चाम्पा
  4. अनिल महिलांगे, उम्र 19 वर्ष, घोघरानाला मण्डल पारा वार्ड नंबर 13 चाम्पा
  5. सुरज टंडन, उम्र 19 वर्ष, घोघरानाला चांदुपारा वार्ड नंबर 14 चाम्पा
  6. दीपेश कुमार कुर्रे, उम्र 19 वर्ष, घोघरानाला डिपरापरा वार्ड नंबर 14 चाम्पा
  7. शानू मीरझा, उम्र 19 वर्ष, निवासी घोघरा नाला चांपा

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि अज्ञात आरोपियों को जल्द ही पतासाजी कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने में तत्परता बरती गई है। यह कार्रवाई महिलाओं एवं समाज की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारी प्राथमिकता है कि किसी भी महिला के साथ अपराध करने वाले अपराधियों को शीघ्र ही कानून के कठघरे में खड़ा किया जाए।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, साइबर टीम से ASI विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह, थाना चाम्पा से उप निरीक्षक सीलमनी टोप्पो, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, ज्ञान प्रकाश खाखा प्रधान आरक्षक वेंकट पाटले, आरक्षक शंकर सिंह राजपूत, आकाश कलोसिया मुद्रिका दुबे, वीरेश सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी की विशेष भूमिका रही।

Share This Article