छत्तीसगढ़,01अक्टूबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ ने अपना 37वां स्थापना दिवस 30 सितंबर को मनाया। इस अवसर पर सर्वमंगला मंदिर के निकट संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों के साथ खुशियों को साझा किया गया।
समाचार पत्र के स्टाफ ने यहां पहुंचकर वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ कई विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी वरिष्ठजनों को उपयोगी सामाग्री के साथ फल मिष्ठान का वितरण कर निरोगी जीवन की कामना की गई।



