Vedant Samachar

एक घर से 6 लोगों की लाशें मिलीं, हत्या और आत्महत्या?

Vedant Samachar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश,01अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सनकी शख्स ने अपने ही घर में आग लगा दी. आग लगाने से पहले उसने दो मासूम बच्चों की हत्या कर उनको अंदर बंद कर ताला लगा लिया. मासूमों और किसान समेत परिवार के कुल 6 लोगों की मौत हो गई.

इनमें आरोपी मौर्या के साथ उनकी दो बेटियां व उसकी पत्नी भी शामिल थे. मौर्या की सनक के चलते घर में ट्रैक्टर व बंधे मवेशी भी जल गए. ये बच्चे आरोपी ने अपने घर पर लहसुन की कटाई का काम करने के लिए बुलाए थे. बाद में उसने गड़ासे से उनकी हत्या कर दी और शवों और अपने परिवार को अंदर ही लॉक कर लिया और आग लगा दी. पुलिस अधिकारियों संग स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे तो गांव वाले आग बुझाते दिखे.

Share This Article