CG IAS Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जारी हुआ। वे राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने हैं।
पदभार संभालते ही जारी हुई सूची
मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के चंद मिनटों बाद ही थोकबंदी में आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदलने की सूची सार्वजनिक कर दी गई। इस सूची में वरिष्ठ अधिकारियों रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू समेत कुल 14 अफसरों के नाम शामिल हैं।
देखें List



