कोरबा, 29 सितम्बर (वेदांत समाचार) I आज दिनांक 29 सितंबर 2025 दिन सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से दीपका क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब में राजभाषा पखवाड़ा 2025 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह दीपिका क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ में दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं मुख्य अतिथि संजय कुमार मिश्रा एवं अध्यक्षता कर रहे एल आर सूर्यवंशी महाप्रबंधक उत्खनन का स्टाफ अधिकारी मानव संसाधन द्वारा बुके के स्वागत किया गया I
तदोपरांत प्रबंधक मानव संसाधन जितेंद्र कुमार दुबे द्वारा उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, संयुक्त सलाहकार समिति, उपस्थित अधिकारी कर्मचारी सभी का स्वागत किया गया तदोपरांत वरिष्ठ राजभाषा सहायक राजेश कुमार गुरुद्वान द्वारा राजभाषा पखवाड़ा 2025 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद राशि एवं प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया ।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएमएएस संगठन , द्वितीय स्थान एचएमएस संगठन, तृतीय स्थान सीएमओएआई संगठन, सांत्वना के रूप में इंटक एवं एटक संगठन को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में राजभाषा पखवाड़ा को आने वाले वर्ष में और उत्साह के साथ एवं आकर्षक रूप से मनाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए तथा कार्यक्रम में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं आयोजकों को कार्यक्रम की सफलतापूर्वक संपादन हेतु बधाई के शुभकामनाएं दी गई ।
इस कार्यक्रम में संयुक्त सलाहकार समिति दीपिका क्षेत्र के मनोज सिंह, तरुण राहा, विनोद यादव, संजीव शर्मा, एस के खूंटे,श्री शिव शंकर शुक्ला, सृष्टिधर तिवारी, लक्ष्मण चंद्रा, बनवारी लाल चंद्रा एवं संगठन के कई अन्य पदाधिकारी, क्षेत्र व परियोजना के विभाग अध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपका क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी मानव संसाधन अमित यादव, जे के दुबे, ललित कुमार कौरव, अनुपम दास प्रबंधक कार्मिक का विशेष योगदान रहा । इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करने में राजेश कुमार गुरुद्वान वरिष्ठ राजभाषक सहायक का विशेष योगदान रहा ।



