मुंबई : टीवी9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2025 की शुरुआत हो गई है. 5 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में न सिर्फ संस्कृति बल्कि एंटरनेटमेंट का भी खूब तड़का लगेगा. पहले ही दिन सिंगर सचेत और परंपरा ने भी इस इवेंट में परफॉर्म किया. जहां हजारों की संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे थे. हालांकि, टीवी9 फेस्टिवल में परफॉर्म करने से पहले उन्होंने खास बात की. जहां वो अपने सिंगिंग सफर, एक दूसरे पर विश्वास और स्पिरिचुअल जर्नी पर भी बात करते दिखे. उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी ताकत क्या है और म्यूजिक के साथ अध्यात्म कैसे कनेक्टेड है.
दरअसल म्यूजिक इंडस्ट्री में सचेत और परंपरा एक फेमस नाम हैं. दोनों ने मिलकर कई गाने गाए हैं. खासकर कि कई टॉप फिल्मों में गाना गा चुके हैं. बात साल 2025 की करें, तो दोनों की कई बड़ी फिल्मों में आवाज सुनने को मिली. हालांकि, शुरुआत दोनों ने ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ से की थी. जिसके लिए साथ में पहला गाना गाया था. रिश्ते पर खास मैसेज देने के साथ ही स्पिरिचुअल जर्नी पर क्या कुछ कहा?
स्पिरिचुअल जर्नी पर क्या बोले सचेत और परंपरा?
इस खास मौके पर पॉपुलर कपल एंड सिंगर सचेत और परंपरा से म्यूजिक और स्पिरिचुअल जर्नी पर बात हुई. इस पर सचेत ने कहा कि अगर आप स्पिरिचुअल हैं, तो म्यूजिक बिल्कुल आपके साथ ही होगा. अगर आप धार्मिक भी रहते हैं और अपने भगवान को पूजते हैं. तो वो हमें खुद कुछ अच्छा क्रिएट करने पर मजबूर कर देता है. भगवान और म्यूजिक एक साथ ही जाते हैं. तो स्पिरिचुअल रहना, अच्छे कर्म करना जो हम मानते हैं.
इस पर उनकी पत्नी और सिंगर परंपरा ने कहा कि, जो भी लोग स्पिरिचुअल होंगे, वो जानते होंगे कि अगर आप स्पिरिचुअल हैं, तो आपको आंख बंद कर शांति मिलती है. जो कि आज की जनरेशन के लिए भी बहुत ही जरूरी है. आप में ही एक बड़ी पावर है, जो आपको जानने की देर है. जो किसी भी आर्ट फॉर्म में हो सकती है. चाहे कोई सिंगिंग कर रहा है, एक्टिंग है या दूसरा कोई टैलेंट है.
रिश्ते पर भी दिया खास मैसेज
सचेत और परंपरा ने इस दौरान कहा कि एक दूसरे पर और काम पर विश्वास रखना जरूरी है. उससे ज्यादा चाहिए नहीं. लोग लड़ाई करते हैं, तो भी वो कम्पेटिबल हैं. इसलिए यह बिल्कुल भी मत सोचना कि लड़ने पर कम्पेटिबल नहीं हैं. जिस प्यार में बातें नहीं है, टकराव नहीं है तो फिर ऊपर ऊपर रह रहे हैं. प्यार में लड़ाई भी होती है.



