Vedant Samachar

13 दिन बाद अजय देवगन करेंगे बड़ा ‘धमाका’, 2 FLOP के बाद चली बहुत बड़ी चाल!

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : अजय देवगन की इस साल तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. जहां पहली पिक्चर ‘आजाद’ फ्लॉप रही, तो ‘रेड 2’ 5 दिन में ही हिट हो गई. वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ से भी काफी उम्मीदें थी. पर फिल्म का बुरा हाल हो गया. अब अजय देवगन अपनी दूसरी फिल्मों का काम निपटा रहे हैं. एक फिल्म की रिलीज डेट अगले साल ईद पर फाइनल हुई है. लेकिन रणबीर-यश से भिड़ने से पहले अजय देवगन ने सॉलिड वापसी की तैयारी कर ली है. पर बड़ा सवाल यह है कि अक्टूबर में एक्टर की कोई फिल्म नहीं आ रही. तो वो क्या करने वाले हैं?

अजय देवगन की बड़ी वापसी का इंतजार किया जा रहा है. दरअसल अगले साल उनकी ‘धमाल’ का अगला पार्ट आएगा. उससे पहले जरूरी है कि एक बड़ी हिट मिल जाए. नवंबर में उनकी एक फिल्म आ रही है, उससे पहले ही बड़ी तैयारी की है. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है.

ये भी पढ़ें : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को पर्यटन क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

अक्टूबर में क्या करेंगे अजय देवगन?
अजय देवगन की कई फिल्मों का इंतजार किया जा रहा है. जिसमें से एक है रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’. जिसका पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज किया गया था. वहीं फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था. इसी बीच नई रिपोर्ट से पता लगा कि अब अजय देवगन पार्ट 2 का टीजर ला रहे हैं. दरअसल De De Pyaar De 2 का टीजर 2 अक्टूबर को लाने की प्लानिंग है. यूं तो यह तारीख दूर नहीं है, पर मेकर्स फिलहाल ऐसा सोच रहे हैं. दरअसल मेकर्स पिक्चर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जो टीजर होगा, वो पिक्चर के थीम का हिंट भी देगा. साथ ही कैरेक्टर्स के बारे में भी जानकारी मिलेगी. दरअसल एक बार फिर रकुलप्रीत फिल्म में नजर आएंगी. जो अजय देवगन की कहानी को नया मोड देंगी. हालांकि, इस बार Anshul Sharma फिल्म का डायरेक्शन संभाल रहे हैं. पर अजय देवगन की परेशानी बढ़ाने के लिए आर माधवन की एंट्री होगी. जो रकुल के पिता का किरदार निभाएंगे. 14 नवंबर को फिल्म को रिलीज किया जाएगा.

पहली फिल्म ने कितनी कमाई की?
दरअसल अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. जिसका बजट 75 करोड़ रुपये था. वहीं फिल्म ने ओवरसीज 21 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि, दुनियाभर से 143 करोड़ की कमाई हुई है. देखना होगा कि फिल्म अपना रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

Share This Article