Vedant Samachar

India vs Pakistan Live Score, Asia Cup Final: भारत-पाकिस्तान में खिताबी टक्कर, 41 साल में पहली बार ऐसा फाइनल

Vedant Samachar
4 Min Read

LIVE NEWS & UPDATES

फाइनल में अभिषेक ने शतक लगाया तो क्या होगा?


नई दिल्ली,28सितम्बर : अभिषेक शर्मा अगर शतक लगाते हैं तो एशिया कप के फाइनल में ऐसा करने वाले वो पहले और T20 एशिया कप के इतिहास में शतक जमाने वाले चौथे खिलाड़ी बन सकते हैं. फाइनल में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर 71 रन का है, जो श्रीलंका के भानुका राजपक्षे के नाम है.

पंड्या के पास बड़ा मौका
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में हार्दिक पंड्या के पास ‘शतक’ जमाने का मौका होगा. हालांकि, उनका ये शतक बल्ले से नहीं बल्कि गेंद से पूरा होगा. पंड्या T20I में अपने 100वें शिकार से बस 2 विकेट दूर हैं. अगर वो ये कामयाबी हासिल करते हैं तो ऐसा करने वाले अर्शदीप सिंह के बाद दूसरे खिलाड़ी होंगे.

एशिया कप में भारत-पाक का रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान ओवरऑल 22वीं बार एशिया कप में आमने-सामने होंगे. इससे पहले हुई 21 भिड़ंत में 12 भारत ने जीते हैं जबकि 6 पाकिस्तान ने. वहीं 3 मुकाबले दोनों में बेनतीजा रहे हैं.

13वीं बार होगा ऐसा
India vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान 13वीं बार किसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में आमने-सामने होंगे. इससे पहले खेले 12 टूर्नामेंट्स फाइनल में 8 पाकिस्तान ने जीते हैं जबकि 4 फाइनल भारत के नाम रहे हैं.

भारत-पाकिस्तान की फाइनल में प्लेइंग 11!
फाइनल के लिए भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार की हो सकती है.

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान: फखर जमां, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, सलमान आगा, फहीम अशरफ, मोहम्मद हैरिस, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

भारत-पाकिस्तान फाइनल
India vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा. ये मैच शाम के 8 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

India vs Pakistan Final Live Score, Asia Cup 2025, Todays Match Updates in Hindi: 9 सितंबर से शुरू हुआ एशिया कप 2025 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला, खिताबी मुकाबला, फाइनल मुकाबला शुरू होने को है, जिसमें भारत और पाकिस्तान एक दूसरे को चुनौती देते दिखेंगे. एशिया कप के 41 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब भारत-पाकिस्तान फाइनल में भिडे़ेंगे. इसीलिए, कहा जा रहा है ऐसा फाइनल हो रहा पहली बार.

एशिया कप 2025 में भारत-पाक की तीसरी टक्कर
भारत और पाकिस्तान की एशिया कप 2025 में ये तीसरी टक्कर होगी. इससे पहले दो मुकाबले उसने ग्रुप स्टेज और सुपर-फोर स्टेज पर भारत के खिलाफ खेले और दोनों ही हारे. लेकिन, तीसरी टक्कर जरा अलग है. इसमें दबाव अलग है. क्योंकि मुकाबला फाइनल का है. क्या भारत अपने अजेय सिलसिले को टूर्नामेंट में बरकरार रखते हुए इसे भी जीतने में कामयाब रहेगा. या फिर भारत के खिलाफ टूर्नामेंट्स के फाइनल में बेहतर रिकॉर्ड रखने वाला पाकिस्तान कुछ खास करके दिखाएगा?

एशिया कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रहा है. उसने अब तक 8 बार ये टूर्नामेंट जीता है. वहीं पाकिस्तान ने सिर्फ 2 बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया है.

Share This Article