जांजगीर-चांपा, 26 सितंबर 2025/ भारत सरकार के निर्देशानुसार विश्व रैबीज सप्ताह के अंतर्गत जिला पशु चिकित्सालय परिसर, पुराना बस स्टैण्ड, जांजगीर में 27 सितंबर 2025 को निःशुल्क रैबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है।
उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि यह टीकाकरण शिविर प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किया जाएगा। जिसमें सभी पशु पालक अपने पशु डॉग में रैबीज का टीकाकरण निःशुल्क लगवा सकते है।
उन्होंने जिले के समस्त पशु पालकों से अधिक से अधिक संख्या में जिला पशु चिकित्सालय परिसर में उपस्थित होकर अपने पशु डॉग में रैबीज का टीकाकरण निःशुल्क लगवाकर रैबीज रोग नियंत्रण कार्यक्रम में अपने सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
[metaslider id="133"]
