~ पहचान, त्याग और आत्मसम्मान की असरदार कहानी; देखना न भूलें ‘मिसेज़’, 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर
मुंबई, 26 सितम्बर, 2025: शादी के बाद सिर्फ ज़िंदगी ही नहीं बदलती, एक नई कहानी भी लिखी जाती है। जियो स्टूडियोज़ और बावेजा स्टूडियोज़ के बैनर तले और आरती कडव के निर्देशन में बनी ‘मिसेज़’ ने अपनी गहरी कहानी से सबका दिल जीता है और अब 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे एंड पिक्चर्स पर वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के लिए तैयार है। इसमें सान्या मल्होत्रा एक ऐसे किरदार में नजर आएँगी, जो औरत की ताकत और अपनी पहचान को दोबारा पाने की हिम्मत दिखाता है। उनके साथ निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी अहम् भूमिकाओं में हैं।
औरतें अपना पूरा जीवन परिवार और घर बनाने में लगा देती हैं, लेकिन उन्हें हमेशा वह पहचान और सम्मान नहीं मिलता, जिसकी वे हकदार हैं। यह फिल्म रिचा (सान्या मल्होत्रा) की कहानी है। नई शादी के बाद वो पति के घर आती है और जल्द ही खुद को घर के कामों और समाज की उम्मीदों के कभी न खत्म होने वाले जंजाल में फंसा हुआ पाती है। जो शुरुआत में बस एडजस्ट करने की बात लगती है, वही आगे चलकर अपनी पहचान और आत्मसम्मान की लड़ाई बन जाती है। यह फिल्म अपनी असरदार कहानी और दमदार अभिनय से लंबे समय तक असर छोड़ती है और बराबरी और चुनाव पर चर्चा की शुरुआत करती है।
‘मिसेज़’ में रिचा का किरदार निभा रहीं सान्या मल्होत्रा कहती हैं, “मेरे लिए ‘मिसेज़’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है, जिसने मुझे हमारे आस-पास की औरतों की रोजमर्रा की ज़िंदगी को नए नज़रिए से देखने पर मजबूर किया। रिचा की कहानी ने मुझे पहचान, चुनाव और हिम्मत जैसे सवालों से बेहद गहराई से रूबरू कराया। वह उन अनगिनत औरतों की आवाज़ है, जिन्हें अक्सर सुना ही नहीं जाता। इस किरदार को जीना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण भी रहा और बहुत सुकून देने वाला भी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक रिचा के सफर में खुद को देख पाएँगे और उसे वही अपनापन देंगे, जो अब तक फिल्म को मिला है। मुझे बहुत खुशी है कि इसका प्रीमियर 28 सितंबर को एंड पिक्चर्स पर हो रहा है, जिससे यह कहानी देशभर के लोगों तक पहुँचेगी और शायद वो चर्चाएँ छेड़ेगी, जो वाकई मायने रखती हैं।”
निशांत दहिया ने कहा, “मुझे मिसेज़ की ईमानदारी ने अपनी ओर खींचा। यह फिल्म साफ-साफ दिखाती है कि कैसे परंपराएँ भले ही नियत से अच्छी हों लेकिन कभी-कभी इंसान पर भारी पड़ जाती हैं। मेरा किरदार उसी सोच का हिस्सा है, जिस पर हम अक्सर सवाल ही नहीं करते। इस फिल्म ने मुझे भी गहराई से सोचने पर मजबूर किया। मुझे उम्मीद है लोग इसे सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि बातचीत की शुरुआत मानेंगे, जिसमें बराबरी, सम्मान और परिवार की जिम्मेदारियों पर चर्चा हो। मैं इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हूँ कि यह फिल्म अब एंड पिक्चर्स पर प्रीमियर हो रही है।”
निर्देशक आरती कडव ने कहा, “मिसेज़ मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह हमारे घरों में औरतों की असलियत सामने लाती है। रिचा के सफर को सान्या मल्होत्रा ने मासूमियत और सच्चाई से निभाया है। फिल्म का संदेश साफ है कि औरत की पहचान सिर्फ उसके रिश्तों से नहीं बल्कि उसके अपने फैसलों से भी बनती है। मैं दर्शकों की आभारी हूँ, जिन्होंने इस फिल्म को इतना प्यार दिया और इसे मिली पहचान ने यह भरोसा दिलाया कि ऐसी कहानियाँ मायने रखती हैं। मुझे खुशी है कि अब मिसेज़ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर एंड पिक्चर्स पर हो रहा है और मुझे उम्मीद है यह परिवारों में अहम् बातचीत को जन्म देगा।”
देखना न भूलें ‘मिसेज़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 28 सितंबर, 2025 को दोपहर 12 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स



