Vedant Samachar

सेवा पखवाड़ा : राजीव आवास परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Vedant Samachar
2 Min Read

विधायक प्रतिनिधि ने दिलाई शपथ

रायपुर ,26 सितम्बर (वेदांत समाचार) । सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जवाहर नगर मंडल द्वारा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड क्रमांक 46 स्थित राजीव आवास परिसर (लालगंगा शॉपिंग मॉल के पीछे) में शुक्रवार सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया।

नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर दिया योगदान
कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू हुआ, जिसमें मंडल पदाधिकारियों, वार्ड सदस्यों और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। झाड़ू लगाकर, कचरा उठाकर और गंदगी हटाकर लोगों ने साफ-सुथरे वातावरण का संदेश दिया।

“सफाई एक दिन का काम नहीं” – पीयूष मिश्रा
अभियान में शामिल उत्तर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पीयूष मिश्रा ने कहा, “सफाई केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हमें समझना होगा कि शहर और देश हमारा है। कचरा फैलाने से न केवल गंदगी बढ़ती है, बल्कि प्रदूषण भी फैलता है। हमें अपनी आदतें बदलनी होंगी।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि तंबाकू के पैकेट, पानी की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल प्लेटें और भंडारे के बाद छोड़ी गई गंदगी शहर को प्रदूषित करती हैं। पोस्टर और बैनर भी सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता बिगाड़ते हैं।

पीयूष मिश्रा ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित
इस अवसर पर जवाहर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, पार्षद एवं MIC सदस्य मुकेश मिश्रा, अवतार सिंह बागल, वार्ड 36 के छाया पार्षद मनोज विश्वकर्मा, संतोष सोनी, मोहन पनका, ओमप्रकाश, भरत कुंडे, चंदू बघेल, सुनील बांद्रे, रितेश, शंकर शर्मा, सूरज शर्मा, कुशल गेडेकर, विक्रम भारती और प्रनीत जैन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article