Vedant Samachar

PM मोदी ने 75 लाख महिलाओं के खाते में भेज दिए ₹10-10 हजार, सिर्फ इनके खाते में आएगा पैसा!

Vedant samachar
4 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में भाग लिया। Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के जरिए 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये बांटे जाएंगे।

इस कार्यक्रम के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की महिलाएं महिला शक्ति के सम्मान और उनकी आर्थिक आजादी की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 75 लाख महिलाओं को 10,000-10,000 की राशि बांटी जा रही है। ये मात्र राशि वितरण नहीं है बल्कि महिलाओं को उनके सपने पूरे करने का एक सशक्त साधन है।इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपने पसंद का रोजगार शुरू कर सकेगी और परिवार की आमदनी बढ़ा पाएंगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।

75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में भेजे गए कुल 7,500 करोड़ रुपये

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये हस्तांतरित किया। महिलाओं के अकाउंट में धीरे-धीरे ये राशि पहुंचना शुरू हो गई है। इस योजना के तहत कुल 7,500 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया जा रहा है।

क्या है बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को उनकी पसंद के स्व-रोजगार उद्यम और आजीविका गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रारंभिक पूंजी प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रत्येक लाभार्थी को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से ₹10,000 का प्रारंभिक अनुदान मिलेगा, और बाद के चरणों में ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता की संभावना है।

लाभार्थी आय-उत्पादक गतिविधियां शुरू करने के लिए कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई, बुनाई और लघु-स्तरीय उद्यम जैसे क्षेत्रों को चुनने के लिए स्वतंत्र होंगे। वित्तीय सहायता के अलावा, स्वयं सहायता समूहों (SHG) के सामुदायिक संसाधन व्यक्ति प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करेंगे, जबकि महिलाओं के उत्पादों के लिए बाजार तक पहुँच को सक्षम करने के लिए ग्रामीण हाट-बाजारों को मजबूत किया जाएगा।

किसे मिलेगा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ

बिहार की मुख्यमंत्री रोजगार योजना का लाभ मूल रूप से बिहार की महिलाओं को मिलेगा। इस योजना के जरिए उन्हें अपनी मनपसंद का रोजगार चुनने की आजादी है। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इसके साथ आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष होनी जरूरी है। और इस योजना के लिए 18 से 60 साल के बीच की उम्र की महिलाएं ही पात्र हैं। और आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।

उम्मीद है कि माताएं-बहनें राशि का सदुपयोग करेंगी- सीएम नीतीश

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के कार्यक्रम के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “मुझे विश्वास है कि माताएं-बहनें आज दी जा रही राशि का सदुपयोग करेंगी। पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। पद छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया, उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता थी लेकिन हम परिवार को नहीं देखते, हम पूरे बिहार के लिए काम करते हैं।”

Share This Article