Vedant Samachar

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, सस्ती हो गई चांदी…ये रहे ताजा भाव

Vedant Samachar
1 Min Read

ट्रंप की ओर फिर फार्मा सेक्टर पर टैरिफ बम फोड़ने का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, इसका असर कमोडिटी मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है. देश में सोने के दाम आज बढ़ गए हैं. वहीं, चांदी सस्ती हो गई है. बुलियन मार्केट में गोल्ड के दाम 160 रुपये बढ़ गए हैं. गोल्ड अभी 113,390 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी की कीमतों में 240 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. चांदी के दाम अभी 136,790 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

डेटा के मुताबिक, अभी सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है. गोल्ड के भाव 0.140 फीसदी की तेजी के साथ 113,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं. 24 कैरेट गोल्ड के दाम में अभी तेजी देखी जा रही है. वहीं, चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है. चांदी के रेट 240 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गए हैं.

Share This Article