Vedant Samachar

जांजगीर चांपा पुलिस ने जिला बदर बदमाश रजत दीवान के खिलाफ की सख्त कार्रवाई…

Vedant Samachar
2 Min Read

जांजगीर चांपा,24 सितम्बर (वेदांत समाचार)। पुलिस ने जिला बदर किए गए आदतन बदमाश रजत दीवान उर्फ गोलू दीवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बदमाश को जिला बदर करने के बावजूद भी वह बम्हनीडीह क्षेत्र में आकर अपने परिवार वालों को गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर रहा था।

थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के आदतन बदमाश रजत दीवान उर्फ गोलू दीवान को न्यायालय जिला दण्डाधिकारी जांजगीर चांपा के आदेश दिनांक 30.05.25 को जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी थी। उसे सरहदी जिला रायगढ़, सक्ती, कोरबा, बलौदा बाजार से प्रवेश करने से वर्जित किया गया था। लेकिन बदमाश छिपकर आकर अपने घर वालों के साथ मारपीट कर डरा-धमका रहा था। दिनांक 23.09.2025 को प्रार्थीया सुषमा दीवान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति रजत दीवान उर्फ गोलू दीवान रात करीब 10:00 बजे घर आया और उसे तथा उसके सास-ससुर को परिवारिक बात को लेकर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगा।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 99/25 धारा 296, 351(2), 115(2) बी.एन.एस., 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू दीवान निवासी बम्हनीडीह को पकड़ा गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक के.पी. सिंह, सउनि जयनंदन मारर्बल, सउनि निलमणी कुसुम, प्र.आर. सुनील सिंह, शैलेन्द्र राठौर, सचेन्द्र साहू, जरायम बिन्द्रवार का विशेष योगदान रहा।

Share This Article