कोल इंडिया के 2.20 लाख कोयला श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। दुर्गा पूजा से पहले उन्हें बोनस के तौर पर अग्रिम भुगतान मिलने की संभावना है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बैठक स्थगित होने पर प्रबंधन ने अंदरूनी तौर पर तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न श्रमिक संघों ने भी अग्रिम भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है।
रायपुर,24 सितम्बर (वेदांत समाचार)। कोल इंडिया के 2.20 लाख कोयला श्रमिकों के लिए अच्छी खबर निकल कर आ रही है। बोनस को लेकर कोलकाता उच्च न्यायालय कोलकाता के आदेश के पर बैठक में रोक लगने के बाद अब अग्रिम भुगतान देने की तैयारी अंदर खाने शुरू हो गई है।
कोयला कंपनियों को निदेशक वित्त, महाप्रबंधक वित्त के साथ मंगलवार को कोल इंडिया मुख्यालय से राय विचार किया गया। जल्द ही इसकी अधिकारिक पत्र के साथ घोषणा होगी। कोल इंडिया प्रबंधन ने सभी कोयला कंपनियों से फंड तैयार रखने के लिए कहा गया है।
आदेश मिलते ही राशि का भुगतान सुनिश्चित हो सके। कोल इंडिया सूत्र ने बताया कि बोनस के संबंध में होने वाली बैठक के स्थगित होने के बाद कोल इंडिया अधिकारियों ने मंत्रालय से राय विचार कर लिया है। वहां से भी सकारात्मक संकेत मिले है।
दुर्गा पूजा का त्योहार आ गया है, इधर एक अधिकारी ने बताया कि अग्रिम भुगतान को लेकर पूरी तैयारी है। दो किस्त में राशि का भुगतान होगा।
इधर चारों संगठन ने अग्रिम भुगतान, बोनस भुगतान को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। इंटक को बैठक में शामिल करने के डबल बैंच के आदेश के बाद बैठक अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। कोल इंडिया मुख्यालय से सोमवार देर रात इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।



