Vedant Samachar

Poonam Pandey: पूनम पांडे नहीं बनेंगी मेदोदरी… लव कुश रामलीला समिति के फैसले का VHP ने किया स्वागत

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंटनेट सेंसेशन पूनम पांडे अपनी अलग-अलग बातों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों वो दिल्ली के लाल किले की मशहूर राम लीला में लंकापति रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाने के लिए चर्चा में थी. राम लीला कमिटी के इस फैसले के बाद पूरे देश में इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था. विश्व हिंदू परिषद ने कमिटी के फैसले का विरोध किया था, जिसके बाद इस बात को लेकर संशय बना हुआ था कि पूनम इस राम लीला का हिस्सा होंगी या नहीं.

पुरानी दिल्ली की मशहूर लव कुश रामलीला में पूनम पांडे के मंदोदरी का अभिनय निभाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमता नजर आ रहा है. समिति के फैसले का विरोध करने वाले विश्व हिंदू परिषद ने दावा किया कि लव कुश रामलीला समिति ने रामलीला के मंचन से पूनम पांडे को अलग कर दिया है.

विश्व हिन्दू परिषद ने क्या कहा?
विश्व हिन्दू परिषद, इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) प्रांत के मुताबिक लव कुश रामलीला समिति के लिए गए उस फैसले का दिल से स्वागत करता है, जिसमें उन्होंने समाज और पूजनीय संतजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस साल रामलीला मंचन में एक्ट्रेस पूनम पांडे को आमंत्रित न करने का निर्णय लिया है. वीएचपी ने अपनी बात में आगे कहा, ‘समिति का ये निर्णय समाज की सांस्कृतिक मर्यादा और धार्मिक परंपराओं की रक्षा की दिशा में एक सराहनीय और अनुकरणीय कदम है.

अश्लीलता सदैव मर्यादा का उल्लंघन करती है
वीएचपी ने आगे कहा धर्म सदा मर्यादा का संरक्षण करता आया है, और ये सर्वमान्य सत्य है कि अश्लीलता सदैव मर्यादा का उल्लंघन करती है. इसलिए मर्यादा के मंच पर अश्लीलता को स्थान देना उचित नहीं हो सकता. विहिप प्रान्त मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम विश्वास करते हैं कि इस साल की लव कुश रामलीला और भी ज्यादा सफल, भव्य और जनमानस को प्रेरित करने वाली होगी. प्रान्त मंत्री ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद, इंद्रप्रस्थ प्रांत रामलीला समिति को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है.

Share This Article