Vedant Samachar

CG BREAKING : ऑनलाइन अंकेक्षण में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर, 20 सितम्बर। 15वें वित्त आयोग योजना की राशि के ऑनलाइन अंकेक्षण में लापरवाही बरतने पर बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई की जद में ग्राम पंचायत उपका के सचिव राजेश विश्वकर्मा और ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सचिव भागबली राय आए हैं।

क्या है मामला?
वित्तीय वर्ष 2023-24 में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का शत-प्रतिशत ऑनलाइन अंकेक्षण राज्य संपरीक्षा से कराने के स्पष्ट निर्देश शासन की ओर से दिए गए थे। आरोप है कि दोनों सचिवों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती।

किस पर क्या कार्रवाई हुई?
राजेश विश्वकर्मा (सचिव, ग्राम पंचायत उपका, जनपद कोटा) को निलंबित कर उनकी जगह ग्राम दवनपुर के सचिव केशव यादव को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

भागबली राय (सचिव, ग्राम पंचायत चिल्हाटी, जनपद मस्तूरी) को निलंबित कर उनकी जगह ग्राम पंचायत कोकड़ी के सचिव राकेश गांगीले को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निलंबन आदेश में राजेश विश्वकर्मा का मुख्यालय जनपद पंचायत कोटा और भागबली राय का मुख्यालय जनपद पंचायत मस्तूरी निर्धारित किया गया है।

Share This Article