Vedant Samachar

दैनिक पंचांग और राशिफल 20 सितम्बर 2025 (Daily Rashifal 20 September 2025)

Vedant samachar
4 Min Read

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई नई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा

आज आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा और आपके खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने से आपको ज्यादा टेंशन नहीं होगी, लेकिन आपको भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता है। आप अपनी किसी पुरानी गलती से परेशान रहेंगे। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा दूरी बनाकर रखनी होगी और आप अपने पारिवारिक मामलों को भी घर में रहकर ही निपटाएं, तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

Oplus_16908288

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज आप अपने पेंडिंग कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। धर्म के मार्ग पर चलकर आपको परम सुख की प्रति होगी और आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर कामों को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में इसके लिए उन्हें समस्या अवश्य आएगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

कारोबार कर रहे लोगों का यदि कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा, जिससे स्थिति भी बेहतर होगी। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। माता-पिता आपको से आप पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपकी किसी नए घर मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आने की संभावना है। आपकी अपने दोस्त से कहासुनी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने काम पर फोकस करके आगे बढ़ना होगा। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर कोई डर बना हुआ है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आप अपने किसी जरूरी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप वाणी व व्यवहार पर थोड़ा संयम रखें। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील फाइनल हो सकती है, जो लंबे समय से अटकी हुई थी। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, उनकी किसी बात को लेकर कहां सुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। पार्टनरशिप आपके लिए अच्छी रहेगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ है, तो उसके लिए आप आलस्य बिल्कुल ना दिखाएं।

Share This Article