Vedant Samachar

राष्ट्रीय जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम रवाना

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 19 सितम्बर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ की किकबाक्सिंग टीम हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश किकबाक्सिंग एसोसिएशन द्वारा दिनांक 22 से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 700 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

छत्तीसगढ़ की टीम में राज्य के विभिन्न जिलों के 33 किकबॉक्सर और 7 ऑफिशियल शामिल हैं। सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के 6 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं जैसे पाइंट फाइटिंग, लाइट कॉन्टैक्ट, किक लाइट, फुल कॉन्टैक्ट, लो-किक, के-वन, म्यूजिकल फॉर्म्स और क्रिएटिव फॉर्म्स की प्रतियोगिताएं शामिल है।

यह चैंपियनशिप पूरी तरह से डिजिटल है, जिसमें सदस्य पंजीकरण, इवेंट भागीदारी, स्कोरिंग और परिणाम ग्लोबल स्पोर्टडेटा इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम और आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किए जाएंगे। प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र भारत सरकार के ऐप डिजी लॉकर में भी अपडेट किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य खेल संगठनों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article