Vedant Samachar

स्कूलों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान, देखें लिस्ट…

Vedant Samachar
1 Min Read

छत्तीसगढ़,19 सितम्बर (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस साल दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 64 दिनों की छुट्टियां मिलने जा रही हैं। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश फिलहाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, डीपीआई (लोक शिक्षण संचालनालय) के प्रस्ताव पर शिक्षा विभाग ने अपनी सहमति दे दी है।

अवकाश का शेड्यूल


दशहरा अवकाश: 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक (6 दिन)


दीपावली अवकाश: 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक (6 दिन)


शीतकालीन अवकाश: 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक (6 दिन)


ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई से 15 जून तक (46 दिन)


शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 14 अगस्त को DPI द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मूल्यांकन के बाद विभागीय स्वीकृति दे दी गई है। अब केवल आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा है, जिसके जल्द जारी होने की संभावना है।

इन अवकाशों से जहां छात्रों को पुनः ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, वहीं शिक्षकों को भी अकादमिक कार्यों की योजना बनाने का पर्याप्त समय मिल सकेगा। शिक्षा विभाग का यह कदम संतुलित शिक्षा और मानसिक विश्रांति की दिशा में एक सकारात्मक है।

Share This Article