Vedant Samachar

166 राशन दुकान निलंबित और 153 निरस्त, 22 दुकानों पर एफआइआर…

Vedant Samachar
2 Min Read

0 उचित मूल्य दुकानों में शक्कर वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई

उचित मूल्य दुकानों यानी राशन दुकानों में शक्कर वितरण में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य विभाग ने 22 राशन दुकानों पर एफआइआर दर्ज कराई है। साथ ही 166 राशन दुकानों को निलंबित कर दिया है और 153 दुकानों को निरस्त कर दिया गया है।

बचत स्टाक में 15280 क्विंटल शक्कर कम

गौरतलब है कि राशन दुकानों में जरूरी खाद्य पदाथों का वितरण नहीं किए जाने की शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग ने राशन दुकानों की जांच की। बचत स्टाक में 15280 क्विंटल शक्कर कम पाई गई। उचित मूल्य दुकान संचालक से राशि वसूली के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2021 से 2023 के बीच हुई अनियमितता के कारण 166 उचित मूल्य दुकानों को निलंबित तथा 153 दुकानों को निरस्त किया गया है।

115 करोड़ रुपये मूल्य के 41210 क्विंटल शक्कर गायब

अधिकारियों का कहना है कि उचित मूल्य दुकानदारों से 87 प्रतिशत वसूली का कार्य पूर्ण हो चुका है। 22 उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरूद्ध एफआइआर दर्ज की गई। वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के दौरान उचित मूल्य दुकान से 115 करोड़ रुपये मूल्य के 41210 क्विंटल शक्कर गायब होना बताया गया है।

15,280 क्विंटल शक्कर की कमी अनुमानित मूल्य 5.49 करोड़

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के बीच उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितता की जांच सितंबर 2022 में की गई थी। बचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की कमी पाई गई थी, जिसका अनुमानित मूल्य 5.49 करोड़ रुपये है। इन सभी उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article