फिरोजपुर,18 सितम्बर : भारत-पाकिस्तान हुसैनीवाला सीमा से सटे बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा करने और पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए राज्य के सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह सीमा से सटे सीमीवर्ती गांव गट्टी राजो के और टेंडा वाला पहुंचे, लेकिन उनके दौरा के दौरान पीड़ितों को मंत्री से सवाल पूछना और उनकी विडियो बनाना इस कदर महंगा पड़ी कि उन्हें सुरक्षा कर्मियों के डंडे खाने पड़े, क्योंकि बताया जा रहा है सुरक्षा कर्मियों ने वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास कियो तो बवाल मच गया जिसके बाद पुलिस और गांव वालो के बीच टकराव पैदा हो गया। इसी दौरान नाराज गुस्साए गांव वालों में मंत्री और हलका विधायक का काफला रोनके का भी प्रयास किया तो मामला और भड़कगया और गांव वालों और पुलिस के बीच करीब 25 मिनट से भी अधिक समय तक तकरार
चलती रही।
घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है की सेहतंमत्री और हलका विधायक के सुरक्षा कर्मियों ने बाढ़ पीड़ितों के सवाल पूछने पर डंडे बरसाए। सोढी ने कहाकि ये सब करके सरकार ने ये साबित कर दिया है की वह बाढ़ पीड़ितो के लिए कुछ नहीं कर पा रही और जो भी किया जा रहा है वह समाजसेवी संस्थाओं और विभिन्न राजनीति दलों के नेताओं की और से किया जा रहा है जिसे सरकार सहन नही कर पा रही।
ऑल इंडिया राय सिख फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सेना के पूर्व अधिकारी रहे फौजी अंग्रेज सिंह वरवाल का कहना है कि पहले से ही परेशान बाढ़ पीड़ितों पर पुलिस के डेढ़ की मार की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है क्योंकि बाढ़ में अपना सब कुछ खो चुके लोग परेशान है। अकाली दल बादल के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू ने कहाकि आज की जो भी धटना हुई है उससे ये साफ हो गया है की पंजाब में जो हो रहा है वही ठीक है किसी को कुछ बोलने कहने का अधिकार सरकार और उसके मंत्रियों , विधायकों ने नही दिया।
भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष अभिषेक धवन का कहना है की पंजाब में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नही रही क्योंकि यहां गुंडा राज है इसी लिए किसी को कुछ कहने बोलने की इजाजत नही है और जो बेलते है उन्हें जेल की हवा खानी पड़ती है धवन ने कहाकि गा्ंव वाले अपने आप को अकेले ना समङो क्यो्कि उनके साथ पंजाब भाजपा युवा मोर्चा खड़ा है जरुरत पड़ने पर वह हर तरह से उनकी साथ देगा वह जल्द ही उनसे मुलाकात करेंगे वैसे वह इस सारे मामले को चंड़ीगढ़ और दिल्ली के भाजरा के वरिष्ठ नेताओ के सामने रखेंगे।



