[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मिनीमाता बांगो बांध में पानी की आवक कम होने पर गेटों से डिस्चार्ज में कमी

कोरबा, 18 सितम्बर (वेदांत समाचार)। मिनीमाता बांगो बांध में पानी की आवक में कमी के कारण दिनांक 18/09/25 को दोपहर 3:00 बजे जलस्तर 358.18 मीटर तक पहुँच गया। इसके परिणामस्वरूप गेट संख्या 8 और गेट संख्या 4, जो 0.50-0.50 मीटर खुले थे, को दोपहर 3:00 बजे कम करके 0.30-0.30 मीटर कर दिया गया है। साथ ही गेट संख्या 6 जो 1.00 मीटर खुला था उसे कम करके 0.80 मीटर कर दिया गया है। इससे रेडियल गेटों से कुल डिस्चार्ज 11837 क्यूसेक से घटकर 8277 क्यूसेक हो गया।

वर्तमान में गेट संख्या 4, 6, और 8 खुले हैं और जलविद्युत संयंत्रों की तीन इकाइयाँ पूरी क्षमता से चल रही हैं और 9000 क्यूसेक पानी छोड़ रही हैं। इस प्रकार, दोपहर 3:00 बजे मिनीमाता बांगो बांध से कुल डिस्चार्ज 17277 क्यूसेक है। पानी की आवक कम होने पर आवश्यकतानुसार गेट से डिस्चार्ज कम किया जाएगा। यह जानकारी कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बागों बांध संभाग क्रमांक 03, माचाडोली कोरबा धर्मेन्द नीखरा द्वारा दी गई है।

[metaslider id="133"]