Vedant Samachar

बॉर्डर 2 छोड़िए, सनी देओल को मिली बड़ी फिल्म, साथ होगा ये खूंखार विलेन…

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : एक मुहावरा है: पांचों उंगलियां घी में और सिर कढ़ाई में… सनी देओल की जब फिल्मों की लिस्ट देखते हैं, तो कुछ ऐसा ही फील होता है. एक के बाद एक बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले ही उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ का काम कंप्लीट किया है. जो 2026 की शुरुआत में रिलीज की जाएगी. वहीं खबरों से पता लगा कि ‘रामायण’ के लिए एक्टर अपने हिस्से का काम पूरा कर चुके हैं. कई फिल्मों से सनी पाजी का नाम भी जुड़ रहा है. इसी बीच एक्टर को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है.

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि नेटफ्लिक्स इंडिया की आने वाली फिल्मों के लाइन-अप में एक और फीचर फिल्म जुड़ गई है. जी हां, सनी देओल जल्द नेटफ्लिक्स की एक कमर्शियल थ्रिलर फिल्म में काम करते दिखेंगे. जिसमें वो लीड रोल में होंगे. वहीं उनके साथ कौन है और फिल्म कब तक रिलीज होगी, सबकुछ जानिए.

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म में कौन?
दरअसल सनी देओल नेटफ्लिक्स के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे. वो भी फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले हैं. वहीं इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​करेंगे, जो ‘वी आर फैमिली’, ‘हिचकी’ और ‘महाराज’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. पता लगा है कि यह एक बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म है. ऐसे में सिद्धार्थ अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले इसका काम निपटाएंगे.

कब शुरू होगी शूटिंग?
इस फिल्म का नाम Ikka है, जिसे पहले हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर ‘डेथ सेंटेंस’ का रीमेक बताया गया. दरअसल नेटफ्लिक्स ने केविन बेकन स्टारर फिल्म का रीमेक बनाने पर भी चर्चा की थी. लेकिन बाद में पूरा प्लान बदल दिया गया. क्योंकि सनी देओल और फिल्म के डायरेक्टर इस स्क्रिप्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. अब एक ओरिजिनल स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है. सनी पाजी नए और अनोखे किरदार में दिखेंगे. वहीं अगले महीने मुंबई में शूटिंग शुरू की जाएगी.

कब होगी रिलीज?
दरअसल फिल्म की रिलीज फिलहाल 2026 बताई जा रही है. लेकिन अबतक कंफर्म नहीं है, क्योंकि सनी देओल और अक्षय खन्ना अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. बॉर्डर 2 के बाद रामायण, लाहौर 1947 भी उनके खाते में है. वहीं एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है. अब सबकुछ ठीक रहा, तो अगले साल की शुरुआत में काम होगा. वहीं अक्षय खन्ना भी धुरंधर को लेकर बिजी हैं. जिसके बाद महाकाली में नजर आएंगे. दरअसल एक्टर की इसी साल छावा आई थी, जिसने दुनियाभर से 800 करोड़ से ज्यादा कमाए थे.

Share This Article