Vedant Samachar

इस फ्लू सीजन में कौन-सी दवाएं और घरेलू नुस्खे कारगर हैं?

Vedant Samachar
3 Min Read

हर साल की तरह इस बार भी सितंबर में फ्लू के केस आ रहे हैं. फ्लू इंफ्लूएंजा वायरस के कारण होता है. ये वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों में इसका रिस्क अधिक होता है. फ्लू के कारण सांस संबंधी परेशानी भी हो सकती है. जिससे स्थिति गंभीर होने का रिस्क रहता है. ऐसे में बचाव जरूरी है. इसलिए अगर इस समय आपको फ्लू संबंधित कोई लक्षण दिख रहे हैं तो आप एक्सपर्ट्स के बताए इन तरीकों से अपनी देखभाल कर सकते हैं.

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज मेंनिदेशक प्रोफेसर और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एल. एच घोटेकर बताते हैं कि इस समय फ्लू के मामले बहुत बढ़ गए हैं. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. फ्लू एक से दूसरे व्यक्ति को तेजी से संक्रमित कर सकता है. इसलिए आपको लक्षण दिखते ही ट्रीटमेट करा लेना चाहिए. इस समय अगर किसी व्यक्ति को खांसी- जुकाम या बुखार है तो ये फ्लू हो सकता है. शुरुआत में आप घर पर भी अपनी देखभाल कर सकते हैं. अगर 100 से अधिक बुखार है तो पैरासिटामोल (Paracetamol) अपने डॉक्टर की सलाह पर ले सकते हैं. इसके अलावा azithromycin 500mg भी ले सकते हैं.

इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से लें सलाह
डॉ घोटेकर कहते हैं कि अगर इन दवाओं से आराम मिल गया तो ठीक, अगर नहीं मिला और दो दिन से अधिक बुखार है तो फिर ब्लड टेस्ट करा लेने चाहिए. इसके लिए सीबीसी, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड टेस्ट कराना चाहिए. सांस लेने में दिक्कत, तेज बुखार और सीने में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. अगर बुखार दो दिन से ज्यादा और 102 डिग्री से अधिक है तो भी डॉक्टर से संपर्क करें. ऐसे मामलों में घर पर ट्रीटमेंट न लें.

क्या कुछ घरेलू नुस्खों को भी कर सकते हैं इस्तेमाल?
डॉ. घोटेकर कहते हैं कि अगर बुखार 100 के आसपास है और ज्यादा कोई परेशानी नहीं है तो आप भाप ले सकते हैं और नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे कर सकते हैं. इससे गले की खराश और इंफेक्शन में राहत मिलती है. डॉ घोटेकर कहते हैं किफ्लू के दौरान आराम करना सबसे ज़रूरी है. आपको पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पीना है.

फ्लू से बचाव कैसे करें
भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें

मास्क लगाकर बाहर जाएं.

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं

अगर 34 दिन में सुधार न हो तो टेस्ट कराएं

Share This Article