जांजगीर चांपा, 16 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में दो युवकों की शराब सेवन से मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने जांच टीम गठित की है। ग्राम करही के मनोज कुमार कश्यप और सूरज कुमार यादव ने दिनांक 15 सितंबर 2025 को शराब का सेवन किया था। उपचार के दौरान दोनों की सारंगढ़ अस्पताल में मृत्यु हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन और SDOP चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में टीमों द्वारा मामले की सतत् विवेचना की जाएगी। आरोपियों की पतासाजी कर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। गठित टीम में शामिल पुलिस अधिकारी/कर्मचारी: निरीक्षक जयकुमार साहू, निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, ASI मुकेश पाण्डेय, सउनि अरूण सिंह, प्रआर गौतम पाण्डेय, प्रआर शिवनंदन जलतारे और आर सनोहर जगत हैं।




