Vedant Samachar

क्या चाय पीने से पहले पानी पीने से वाकई नहीं होती एसिडिटी की समस्या…

Vedant Samachar
3 Min Read

कुछ लोग चाय पीने के बाद एसिडिटी से जरूर परेशान रहते हैं. ऐसे में चाय के बाद होने वाली एसिडिटी को कम करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से जानेंगे. आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार खाली पेट चाय पीने से पाचन तंत्र, एसिडिटी और मेटाबोलिज पर खराब असर पड़ता है. क्योंकि चाय में कैफीन और टेनिन तत्व पाए जाते हैं जो एसिडिटी को बढ़ाते हैं. इसलिए सुबह उठते ही चाय पीने की आदत है तो उससे पहले पानी पीने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही चाय गर्म रहती है तो एसिड लेवल बढ़ा देती है, पानी पीने से पेट का एसिड लेवल बढ़ता नहीं है.

चाय से पहले पानी पीने से क्या एसिडिटी होती है दूर?

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ सुभाष गिरि बताते हैं किअगर खाली पेट चाय पीने से पहले एक गिलास सादा पानी पी लेते हैं तो पानी शरीर के एसिड को डायल्यूट कर देता है. ऐसे करने से चाय में मौजूद कैफीन का असर कम हो जाता है, जिससे पेट की जलन को कम किया जा सकता है. हालांकि पूरी तरह से एसिडिटी को पानी पीने से खत्म किया जा सकता है- ऐसा कहना गलत होगा, लेकिन काफी हद तक खाली पेट चाय से होने वाली एसिडिटी को कम जरूर किया जा सकता है.

खाली पेट चाय से पहले का खाएं या पिएं

गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट्स का मानना है कि जिल लोगों को चाय से एसिडिटी होती है इनको खाली पेट सबसे पहले पानी पीना चाहिए.


चाहें तो पानी को गुनगुना करके पिएं. इससे पेट का पीएच लेवल बैलेंस रहता है.


खाली पेट चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता या कोई फल खा सकते हैं. कोशिश करें नाश्ते के बाद ही चाय पिएं.


जिन लोगों को एसिडिटी की सबसे अधिक शिकायत रहती है, उनको दूध वाली चाय की जगह हर्बल टी, ग्रीन टी या ब्लैक टी पर शिफ्ट कर जाना चाहिए.


इसके अलावा हो सके तो दूध वाली चाय को दूध के साथ न उबालें बल्कि ब्लैक टी बनाकर ऊपर से गर्म दूध मिला कर पिएं.
क्या सिर्फ पानी पीना काफी है?

पानी पीने से राहत मिल सकती है, लेकिन अगर आप दिनभर तैलीय, मसालेदार या जंक फूड खाते रहते हैं, कैफीन लेते हैं तो एसिडिटी को पूरी तरह से दूर करना मुश्किल है. इसलिए अपने खान-पान में चेंज करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं.

Share This Article